धमदाहा/रितेश राज
पूर्णियाँ: धमदाहा प्रखंड कार्यालय प्रांगण धमदाहा में खड़ी बाइक दिनदहाड़ए चोरी हो गई है. इस घटना को लेकर पीड़ित बाइक मालिक मीरगंज थाना क्षेत्र के बुद्धि नाथ ठाकुर के पुत्र पुंकेश कुमार आनंद ने थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत किया है. इस संबंध में पीड़ित ने बताया कि बुधवार की शाम 5:00 बजे के करीब वह धमदाहा बाजार में खरीदारी करने के लिए आए थे. इसी बीच प्रखंड कार्यालय प्रांगण में अपनी गाड़ी संख्या बीआर11आर 2698 खड़ी कर धमदाहा हटिया गए थे
15 मिनट बाद जब वह वापस लौटा तो पाया कि प्रखंड कार्यालय प्रांगण में खड़ी उनकी स्प्लेंडर प्रो बाइक वहां नहीं है. उसके बाद पीड़ित ने प्रखंड कार्यालय प्रांगण में चारों तरफ बाइक की खोजबीन किया तथा नहीं मिलने पर आसपास के लोगों से पूछताछ भी किया परंतु बाइक का कुछ पता नहीं चल सका है. बताया जाता है कि पीड़ित पुंकेश कुमार आनंद प्रखंड कार्यालय में बिचौलिए का काम करता है. पीड़ित ने बताया कि बाइक चोरी होने को लेकर उन्होंने धमदाहा थाना में आवेदन दिया है
इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष कुमार अभिनव ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर पुलिस जांच में जुट गई है. बताना मुनासिब होगा कि अनुमंडल मुख्यालय से बाइक चोरी होने की यह कोई पहली घटना नहीं है इससे पूर्व भी दर्जनों बाइक की चोरी बीआरसी कार्यालय, केनरा बैंक के नीचे सहित मुख्य बाजार से सैकड़ों बाइक चोरी हो चुकी है.


Post a Comment