पूर्णियाँ/सिटीहलचल न्यूज़
जदयू के जिला प्रवक्ता प्रदीप कुमार मेहता ने प्रेस जारी कर बताया कि जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में जदयू के बिहार प्रदेश अनुसूचित जन जाति प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष बीरेन्द्र गौंड ने बिहार में आदिवासी समाज को जदयू संगठन के मुख्य धारा में जोर कर रखना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पहला ऐजेंडा रहा है उसका जिता -जागता उदाहरण है। जो कि पूर्व में पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लडने वाले युवाओं में रजनीश टुडु को जदयू प्रदेश महासचिव अनुसूचित जन जाति प्रकोष्ठ, वही नागेन्द्र टुडडू प्रदेश उपाध्यक्ष जदयू अनुसूचित जन जाति प्रकोष्ठ, सुनिता देवी टुडडू अनुसूचित जन जाति प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव, जदयू के अनुसूचित जन जाति प्रकोष्ठ पूर्णिया जिलाध्यक्ष युगल हांसदा को मनोनीत किया गया। इधर पूर्णिया जिला जदयू के प्रवक्ता प्रदीप कुमार मेहता ने कहा कि महागठबंधन सरकार के नेता मुख्यमंंत्री नीतिश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के संयुक्त नेतृत्व में विकास गति में तेज रफ्तार बिहार आगे बढ रहा है
श्री मेहता ने बताया कि बिहार मदरसा बोर्ड अध्यक्ष पद पर बिहार जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जनाब मो.सलिम परवेज साहब को बनाए जाने से बिहार के मुस्लिम समुदाय में खास कर कोशी और सिमांचल खुशी माहौल दिखने को मिल रहा है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह,बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ,जदयू राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्णिया सासंद संतोष कुमार कुशवाहा ,उर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव, खाद्य और संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ,पूर्व मंत्री सह विधायक बीमा भारती , इधर जिलाध्यक्ष पूर्णिया जदयू राकेश कुमार ने नव-मनोनित सभी सम्मानित साथी को बधाई और शुभकामनाए दिए।फिर उन्होने कहा कि अनुसूचित जन जाति के लिए मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के नेतृत्व में अनेकों योजना बनाई गई है जिससे यहाँ के समाज देश के मुख्यधारा में शिक्षा क्षेत्र और स्वास्थ्य के क्षेत्र मे अग्रसर है
बिहार में पढ़ने वाले छात्र और छात्रा को सभी मुफ्त सुविधा सरकार दे रही है । पूर्णिया के सभी सम्मानित नेता एवं सम्मानित कार्यकर्ताओ की ओर बधाई देने वालों में पूर्णिया जदयू के वरिष्ठ नेता सह उमेश पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मो आजाद, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मेहता , मुख्य प्रवक्ता उपेंद्र कुमार सिंह,प्रवक्ता संजीव झा ,किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शिव शंकर मेहता , युवा जदयू पूर्व जिला.उपाध्यक्ष मो सुल्तान,किसान प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सुबोध चौहान ,जिला सचिव अंजन कुमार सिंह, जिला महासचिव मो मोजीवुल, नवीन मंडल, पूर्व मुख्यिया अनिल कुमार मेहता ने सभी मनोनीत पदाधिकारी को बधाई दिए



Post a Comment