पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़
सावन का महीना चल रहा है ऐसे में कल से लोग भोलेनाथ की भक्ति में मग्न रहेंगे,आस्था की इस दौर में लोग जहां एक तरफ आस्था में मग्न है वही दूसरी तरफ सावन के महीने में नंदी महाराज अचानक दूध पीने से लोग सख्ते में आ गए। कुछ ऐसा ही चमत्कार पूर्णिया पूर्व प्रखंड के मुफस्सिल थाना रानीपतरा से सटे शिव मंदिर में देखने को मिला जहां यह बात आग की तरह फैल गयी गई
कि नंदी महाराज दूध पीने लगे फिर क्या लोग लोटा में दूध और गंगा जल लेकर मंदिर में पहुंचने लगे और नंदी महाराज को दूध और गंगा जल पीलाने लगे। नंदी महाराज को दूध और गंगा जल पिलाने के लिए लोगों का हुजूम शिव मंदिर परिसर में उमड़ पड़ा। सावन के पावन महीने में जहां शिव भक्तों में गजब की आस्था देखी जाती है इसी बीच रानीपतरा के शिव मन्दिर में नंदी महाराज की मूर्ति अचानक दूध पीने लगे। यह चमत्कार है
या फिर कुछ और इस बात का पुष्टि हमारा न्यूज नही करता लेकिन शिव भक्तों में ऐसी मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ के पावन सावन महीने में इस तरह का चमत्कार कई बार हुआ है। वही इस चमत्कार को देखने आस पास के गांवों के लोग के अलावे पूर्णिया कटिहार जाते लोग भी अपनी गाड़ी को रोककर इस चमत्कार को देखने लगे,वही इस तरह के चमत्कार से मंदिर परिसर में लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा।



7292922614
ReplyDeletePost a Comment