Top News

सरकारी नालों पर बने 10 घर को नगर निगम ने तोड़ा

पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़

शहर में बसने की होड़ में नालों का अतिक्रमण करने वालों की अब खैर नहीं। शहर के नालों को घेरकर घर बनाने वालो के खिलाफ नगर निगम प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। शहर के प्रमुख नालों में से एक 100 साल पुराने भगलू साह नाला पर बने घरों को तोड़कर नाला को पुनर्जीवित करने की कवायद शुरू हो गई है। नाले पर बने वार्ड 26 के करीब 10 घरों को तोड़कर नाला निर्माण का काम शुरू हो गया है। इससे शहर के 10 वार्ड को जलजमाव की समस्या से पूरी तरह निजात मिल सकेगा


वार्ड 26 के जनप्रतिनिधि राजीव मिश्रा ने कहा कि उनके वार्ड से गुजरने वाली  करीब 100 साल पुराने भगलू साह नाला को घेरकर दशकों पहले इस करीब 10 घरों को खड़ा कर दिया गया था। नाली का अतिक्रमण हो जाने से करीब 10 वार्डों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई थी हल्की बारिश होते ही इन वादों में घुटने भर पानी जम जाता था इसे दूर करने के लिए नगर आयुक्त आरिफ हसन, निगम की मेयर विभा कुमारी के साथ वार्ड 26 की वार्ड पार्षद रेनू मिश्रा और हम सभी मिलकर नालों को घेरकर घर बनाने वाले लोगों से बातचीत की। जिसके बाद लोगों ने नाला निर्माण को लेकर अपनी हामी भर दी। इसी के बाद नाला निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है


स्थानियों ने बताया कि नाला निर्माण होने से वार्ड 25, 26, 27 और वार्ड 28 समेत 10 वार्ड के लोगों को जलजमाव की समस्या से निजात मिल सकेगा। करीब 700 मीटर लंबे नाले को लालगंज नाला से जोड़ा जाएगा। जिसके बाद लोगों को जलजमाव से जूझना नहीं होगा। उन्हें इस बात की खुशी है कि उनके इलाके में घुटने भर पानी नहीं लगेगा। न ही इस पानी में तरह तरह की संक्रामक बीमारी पैदा हो सकेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post