पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़
रविवार को टाउन हॉल में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक मित्र संघ का बैंक मित्र के साथ हो रहे मानसिक प्रताड़ना और जानबूझकर बैंक प्रबंधन द्वारा शोषण करने के संबंध में पूर्णिया, अररिया, किसनगंज,सहरसा, कटिहार के बैंक मित्र के द्वारा आपातकाल बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि राजीव कुमार उर्फ गुड्डू जी मुजफ्फरपुर और महबूब जी दरभंगा के साथ अतहर आलम सहरसा उपस्थित रहे
बैंक मित्र संघ के महामंत्री राजीव कुमार उर्फ गुड्डू द्वारा बैंक प्रबंधन को चेतावनी देते हुए यह मांग किये की अगर हमारी मांग के साथ साथ प्राइवेट कंपनी के आईडी से लाखों रुपया ग्राहक के खाते में वापस नही किये गए सालों से जो फंसा हैं
और प्राइवेट आईडी से ट्रांजेक्शन बंद नही की गई जिससे किसी ग्राहक का पैसा न फंसे जिससे हमारे सेंटर पर कोई ग्राहक हंगामा न करे तो यह चेतावनी दी जाती है कि हम तमाम 18 जिला के बैंक मित्र हेड आफिस का गेट जाम करने का कार्य करेंगे।



Post a Comment