Top News

लूटकांड का पुलिस ने महज 2 घंटे में किया उद्भेदन 3 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

 


पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़

रुपौली थाना क्षेत्र गेदुहा नहर पर हुए लूटकांड का पुलिस ने महज 2 घंटे में सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में 3 अपराधी को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले के बावत रूपौली थाना अध्यक्ष महादेव कामत ने बताया कि गत मंगलवार की रात लगभग आठ बजे गेदुहा गाँव के नार्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी का स्टॉफ उदय कुमार रूपौली से अपना घर जा रहा था


तभी गेदुहा नहर पर पूर्व से घात लगाए 4 बाइक सवार अपराधियो ने उदय को रोक कर हथियार के बल पर मोबाइल और 6 सौ रुपये लूट कर झनकूआ के तरफ फरार हो गया।जिसके बाद वादी ने रूपौली थाना में  लिखित शिकायत दर्ज कराया।वहीं पुलिस ने बिना समय गंवाए पीड़ित के द्वारा बताए अपराधियों के हुलिए के आधार पर छापेमारी शुरू कर दी। सबसे पहले भवानीपुर थानांतर्गत झनकूआ गांव में मो.आरिफ के घर पर छापेमारी किया, जहां से अपराधी के पास पीड़ित का मोबाइल बरामद हुआ

वहीं गिरफ्तार मो.आरिफ ने पुलिस को अपने साथियों के नाम बताएं। जिसके बाद भागलपुर जिले के परबतत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव के रहने वाले मो तौकीर और  मो जुबेर को भवानीपुर थाना क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से एक देशी कट्टा भी बरामद किया है। सभी गिरफ्तार अपराधियो को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया ।

2 Comments

Post a Comment

Previous Post Next Post