Top News

विधानसभा अध्ययन दल के तहत पूर्व सीएम जीतनराम मांझी पहुंचे मुरलीगंज एससी एसटी आवासीय विद्यालय

मुरलीगंज / मिथिलेश कुमार 

मधेपुरा : विधानसभा कमिटी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति के अध्ययन दल रविवार को एससी एसटी आवासीय विद्यालय पहुंचे। अध्ययन दल के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, सदस्य रजौली विधायक प्रकाशवीर, मसौढ़ी विधायक रेखा कुमारी शामिल थे। प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय अम्बेडकर आवासीय बालिका उच्च विद्यालय के वस्तु स्थिति का अध्ययन किया गया। एचएम से विद्यालय के विधि व्यवस्था, पठन पाठन, साफ सफाई, रखरखाव, शैक्षणिक माहौल एवं संसाधनों की कमी के बारे में विस्तार से जानकारी लिया गया


रसोईया से छात्राओं को दी जाने वाली भोजन के बारे में पूछताछ की गई। पूर्व सीएम ने लगभग आधे दर्जन छात्राओ से विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्था और कमियों के बारे में जानकारी लिया। छात्राओ ने खराब पानी और शिक्षकों की कमी होने की बात कही। वार्डन और गार्ड से भी जानकारी लिया। पूर्व सीएम जीतनराम मांझी के नेतृत्व में विधानसभा एससी, एसटी आवासीय विद्यालय अध्ययन दल पहुंचे थे। जीतनराम मांझी ने कहा कि विद्यालय के विधि व्यवस्था, उपलब्ध संसाधनों का उपयोग, कमियों दूर हो

और शैक्षणिक माहौल के बारे में जानकारी लिया गया है। अगले विधानसभा सत्र में अध्ययन की रिपोर्ट सदन में रखा जाएगा। जिससे अम्बेडकर आवासीय बालिका उच्च विद्यालयों का बेहतरी हो सके। गौरतलब हो कि अध्ययन दल के विद्यालय पहुंचने से पहले हीं विद्यालय में साफ सफाई एवं सभी कर्मियों की मौजूदगी पर विशेष ध्यान दिया गया था। विद्यालय प्रबंधन पूरी तरह चुस्त दुरूस्त दिखे। इस दौरान बिहार के वर्तमान राजनीति और अगामी लोकसभा चुनावी रणनीति पर पूर्व सीएम कुछ बोलने से परहेज करते दिखे।

Post a Comment

Previous Post Next Post