Top News

बेलगच्छी गाँव का दर्जनों परिवार आया में परमान नदी के जद में

अमौर/सनोज

पूर्णियाँ: अमौर प्रखंड अन्तर्गत नितेंद्र पंचायत के बेलगच्छी गांव में परमान नदी का भीषण कटाव शुरू हो गया है और दर्जनों परिवार नदी कटाव की जद में आ गये हैं जिससे प्रशासन बेखबर है। जानकारी देते हुए कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव सह वार्ड सदस्य मो तूफान ने बताया कि विगत दस दिनों में परमान नदी के जलस्तर में हो रही कमोबेशी से भीषण कटाव शुरू हो गया है


उन्होंने बताया कि एक सप्ताह से हो रहे कटाव के कारण इसके किनारे बसे कई घर कटाव की जद में आ चुका है। इन परिवारों के घर कभी भी परमान नदी में विलीन हो सकता है। भीषण कटाव को देखते हुए यह सभी परिवार रातजगा करने को मजबूर है। उन्होंने बताया कि इस गाँव मे लगभग एक दर्जन से अधिक परिवार जो नदी किनारे बसे  है उन्हें भी कटाव को देखकर चिंता सताने लगी है

जिला सचिव ने स्थानीय अंचल प्रशासन सहित जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर दिलाते हुए बेलगच्छी गांव में हो रहे भीषण कटाव को जल्द से जल्द रोकने की दिशा में सकारात्मक पहल करते हुए कटाव निरोधात्मक कार्य कराये जाने की मांग की है। विदित हो कि इन दिनों क्षेत्र से होकर बहने वाली परमान नदी के साथ साथ कनकई, महानंदा, दास, बकरा आदि नदियों के जलस्तर में कमोबेशी से कटाव जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post