Top News

पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद ने रेफरल अस्पताल का किया निरीक्षण

 



किशनगंज/सिटिहलचल न्यूज़

पोठिया प्रखंड अंतर्गत छतरगाछ रेफरल अस्पताल में इमरजेंसी सेवा को जिला प्रशासन द्वारा सस्पेंड किए जाने के निर्णय से उपजे विवाद के संबंध में आज जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ रेफरल अस्पताल छतरगाछ का निरीक्षण कर स्थिति से अवगत हुए।मिली जानकारी के अनुसार लगभग 36 साल पहले मरहूम आजाद हुसैन वर्तमान सांसद के वालिद मुहतरम द्वारा उक्त 30 बेड के रेफरल अस्पताल का निर्माण कराया गया था। परंतु बड़े जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक उदासीनता के कारण भवन की मरम्मति एवं रखरखाव नहीं होने के कारण 36 साल में ही भवन जर्जर हो गया है


।भवन निर्माण विभाग द्वारा उक्त भवन को रहने के लिए अयोग्य घोषित किया गया है।जिस कारण जिला प्रशासन को इमरजेंसी सेवा को उक्त भवन में सस्पेंड करते हुए पोठिया सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिफ्ट करने का फैसला लेना पड़ा। जिससे स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों में काफी आक्रोश है।इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी श्री शाहिद अंसारी द्वारा बताया गया कि मैं हाल ही में यहां योगदान किया हूं। सिविल सर्जन किशनगंज से बात करने पर उन्होंने बताया गया कि इमरजेंसी सेवा को पंचायत सरकार भवन में शिफ्ट करने पर विचार किया जा रहा है। जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम ने बताया कि इस संबंध में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार एवं माननीय उप मुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री श्री तेजस्वी यादव से मिलकर दोषी पदाधिकारियों पर उचित कार्रवाई की मांग की जायेगी जिनके उदासीनता के कारण सरकार की छवि धूमिल हो रही है। साथ ही नए भवन के निर्माण हेतु उचित पहल करने का आग्रह किया जायेगा

।साथ ही जिला पदाधिकारी किशनगंज को भी वस्तु स्थिति से अवगत कर उचित कार्रवाई की मांग की जायेगी।जहीर आलम जदयू जिला महासचिव, जदयू पंचायती राज्य के जिला अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया मो० सलमान, मुखिया अब्दुत तवाव, डाँ० इनामुल हक पार्षद प्रतिनिधि,आदिल रब्बानी राजद छात्रसंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष, सावर, सद्दाम,मारुफ रब्बानी , समाजसेवक मों० हफिज,अली जफर, मुरसलीन,मास्टर हैदर,मो० हबीब, तनवीर आलम आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post