कोढ़ा/शंभु कुमार
कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत कोलासी गांव में बिजली का ट्रांसफार्मर जल जाने से मंगलवार की शाम से बिजली अवरुद्ध हो गई है। ट्रांसफार्मर में तेल नहीं रहने के कारण ट्रांसफार्मर जल गया। बिजली नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल चार्जिंग, इन्वर्टर चार्ज, पानी की समस्या एवं अंधेरा मुख्य समस्याएं हैं। बिजली नहीं रहने के कारण रात्रि में पूरे गांव में अंधेरा रहता है,
जिससे चोरी की घटनाएं बढ़ जाती है। ग्रामीण मुकेश कुमार ठाकुर, दीपक कुमार, राहुल कुमार, आलोक ने बताया कि बिजली नहीं रहने से बहुत सारी समस्याएं उत्पन्न हो जाती है । बिजली से संबंधित उपकरण चल नहीं पाते हैं जिससे महिलाओं को काफी परेशानियां हो रही है ।बिजली विभाग के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी गई। जांच के उपरांत मानव बलों ने बताया कि ट्रांसफार्मर जल गया है। यथाशीघ्र ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बिजली बहाल होने में 2 दिन का समय लग सकता है।


Post a Comment