Top News

बिषहरिया ग्रामीण सड़क पर जलजमाव मच्छर जनित रोगों को दे रही दावत।

 


कोढ़ा/शंभु कुमार 


कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत विषहरिया पंचायत के वार्ड नंबर 3 में भारी बारिश होने से जलजमाव की समस्या होने के कारण आवागमन में परेशानियों के साथ कई दिनों से  जल जमाव की समस्या से लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों के द्वारा बताया जा रहा है कि जल जमाव की समस्या बीते तीन वर्षों से लगातार बना हुआ है। बरसात के मौसम में चार महीने तक बनी रहती है। जिससे आम जन जीवन प्रतिवर्ष प्रभावित होता रहता है । सबसे बड़ी बात तो  यह है कि बच्चों को विद्यालय जाने आने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं इस सड़क से होकर सैकड़ो की संख्या में आए दिन दो पहिया वाहन के साथ पैदल यात्रा ग्रामीणों के द्वारा होती  रहती है। क्योंकि बगल में ही पेट्रोल पंप भी है जिसको लेकर विशेष तौर पर किसानों का आना जाना लगा रहता है । 


अगर इसी तरह जल जमाव की समस्या बनी रही तो लोग कुछ ही दिनों में तरह-तरह के बीमारियों के शिकार हो जाएंगे क्योंकि यह पानी इतना बदबू देती है कि मानो किसी बड़ी बिमारी को चुनौती दे रहा हो वही अंदेशा जताया जा रहा की मच्छर जनित रोग को यह गंदा जमा पानी कब अपना शिकार बना लेगी तो कई सैकड़ों  घर इस रोग की चपेट में आ जाएंगे।वहीं समाजसेवी मुकेश कुमार सिंह , मोहम्मद जुबेर आलम ,मोहम्मद इकबाल ,मोहम्मद शमशाद , सहित दर्जनों ग्रामीण जल जमाव की समस्या को दूर करने के लिए सरकार से रोड को दोनों तरफ पानी की निकासी हेतु नाले निर्माण का गुहार लगा रहे हैं। ताकि आने वाली गंभीर बिमारियों से ससमय टाला जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post