धमदाहा/सिटीहलचल न्यूज़
पूर्णियाँ: सोमवार को भारतीय जनता पार्टी धमदाहा मंडल में मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के अध्यक्षता में धमदाहा मंडल भाजपा कमिटी तथा मंच मोर्चा की बैठक आहूत की गई। बैठक की शुरुआत सर्वप्रथम पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दिन दयाल उपाध्याय जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर एवं राष्ट्रीग गान गाकर किया गया।
बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य में पूर्व जिला अध्यक्ष सह कटिहार लोकसभा प्रभारी प्रफ्फुल रंजन वर्मा, प्रदेश कार्ये समिति सदस्य सुनील कुमार सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश कार्ये समिति सदस्य शोभाकांत चौधरी,विधानसभा संयोजक अशोक साह, वरिष्ट भाजपा कार्येकर्ता डॉ धीरेंद्र झा,वरिष्ट भाजपा कार्येकर्ता कैलाश मेहता मौजूद थे। उक्त कार्येक्रम में मंडल उपाध्यक्ष महाकान्त झा, मंडल उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल उर्फ टिंकू ,मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकर ठाकुर,मंडल उपाध्यक्ष निरंजन मंडल,मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद मंडल, मंडल उपाध्यक्ष संजय कुमार पोद्दार,मंडल महामंत्री अविनाश कुमार,मंडल मंत्री संतोष केशरी,मंडल कोषाध्यक्ष लालबहादुर उर्फ अम्भू पासवान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विनय सिंह छोटु, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष छोटेलाल महतो,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मधु देवी, एस टी मोर्चा मंडल अध्यक्ष बाबुराम बेसरा,पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुभाष पासवान, अतिपिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष कुंदन कुमार एवं सभी मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में मंच मोर्चा मंडल अध्यक्ष को विशेष आमंत्रित सदस्य से व मंडल अध्यक्ष के द्वारा अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। तथा उक्त मंडल के दसों शक्तिकेन्द्रों पर मंडल के पदाधिकारियों को व मंच मोर्चा के पदाधिकारियों को तत्काल शक्तिकेन्द्र कार्येक्रम प्रभारी मंडल अध्यक्ष श्री सिंह के द्वारा मनोनीत किया गया।



Post a Comment