Top News

जदयू प्रदेश प्रवक्ता नीरज का जदयू कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत , बारसोई गोली काण्ड पर बीजेपी पर बोला हमला




कोढ़ा/शंभु कुमार 



                   जिला अतिथि गृह कटिहार में जदयू प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार का कटिहार जिले के जदयू कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। नीरज कुमार विधान पार्षद भी हैं। नीरज कुमार का स्वागत  कोढ़ा निवासी जदयू जिला महासचिव कटिहार सह संगठन प्रभारी फलका उदय सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया। नीरज कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बताया कि बारसोई प्रखंड में बिजली को लेकर हुई घटना पर बीजेपी पर जमकर हमला बोला ।


जिसका जवाब देते हुए कहा की पुलिस की सीमांचल में वोट बैंक काफी कमजोर है फिर भी इस मुद्दे भुंजाने में लगी है। पुलिस के विडियो से स्पष्ट हो गया है की पुलिस की गोली से मौत नहीं हुई है।प्रशासन ने जो उदतन जानकारी दी है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कहा गया अपराधियों के गोली से मौत हुई है ।अब जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है कि आप उसकी शिनाख्त करें वो कौन है उसके पिछे कौन लोग खड़े हैं केवल यह बोल देने से काम नहीं चलेगा कौन किस पर गोली चलाया उनके पिछे किसकी साजिश है उनका भी पर्दाफाश करने का काम करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post