अमौर/सनोज
पूर्णियाँ: अमौर थाना क्षेत्र के नितेंद्र पंचायत स्थिति मध्य विद्यालय बेलगच्छी में एक युवक का शव बरामद किया गया है। युवक की पहँचान किशन लाल चौधरी व विद्या देवी के 19 वर्षीय पुत्र रॉकी कुमार के रूप में किया गया है। परिजन ने बताया कि मृतक उसका एकलौता पुत्र है। परिवार के भरण पोषण के लिए बाहर मजदूरी करता था, अभी एक महीने पहले ही बाहर से लौटा था। पिता ने बताया कि रविवार को वह बेलगच्छी चौक के पास मोर्हरम के बसिया कर्बला को देखने गया था जिसे वहाँ कई लोगो ने देखा भी फिर देर शाम खाना खाने के समय तक घर नही लौटा, तो उसकी ख़ोजबीन शुरू की गई
वही सुबह स्कूल खुलने पर बच्चों सीढ़ी वाले रास्ते पर खिड़की के सहारे फंदे से झूलता हुआ शव देख शोर मचाया। जिसके बाद परिजन ने रॉकी के रूप में उसकी पहचान की। परिजनों ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर बगल के लोगों से विवाद चल रहा है जिसका मामला कोर्ट में भी लंबित है। उन लोगों के द्वारा बराबर धमकी भी दी जा रही थी। उन्हें उनलोगों पर शक है। इधर स्थानीय समाजसेवी तूफान सहित ग्रामीणों के द्वारा अमौर पुलिस को सूचना दी गई
मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए पूर्णियाँ मेडिकल कॉलेजभेज दिया है। वहीं थानाध्यक्ष राजीव कुमार आज़ाद ने बताया कि मृतक युवक के परिजनों के फर्द बयान पर मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। वहीं स्कूल में हुए घटना के बाद स्कूली बच्चें डरे सहमे है।



Post a Comment