समेली /कटिहार शंभु कुमार
समेली प्रखंड का 30 वा स्थापना दिवस कई कार्यक्रम की उत्कृष्ट प्रस्तुति कर धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन कटिहार सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी, बरारी विधायक विजय सिंह, जिला पार्षद अध्यक्ष रश्मि सिंह, राजद नेत्री कुमारी बेबी, प्रमुख अनुकंपा कुमारी ,उपप्रमुख कंचन देवी, जिला पार्षद कोमल कुमारी, संस्थापक सह पूर्व प्रमुख मणिकांत यादव, मुखिया मनीष ठाकुर राजकुमार भारती, राजेश मंडल, राजीव मंडल ,रंजन देवी,आदि के हाथों संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्रखंड के स्थापना के 30 वर्षों बाद भी प्रशासनिक एवं राजनीतिक उपेक्षा का शिकार प्रखंड को अपना भवन नसीब नहीं हो सका। हालांकि सांसद, विधायक ने कहा कि भूमि अधिग्रहण और भवन निर्माण की दिशा में पहल किया गया है।जल्द ही प्रखंड सह अंचल कार्यालय को अपना भवन होगा। कार्यक्रम में उपस्थित मंचासीन अतिथियों का शॉल, बुके ,मोमेंटो, पेड़ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आगाज पौधारोपण, शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया गया।मंच संचालन शिक्षाविद मुकेश कुमार झा ने किया।जबकि कार्यक्रम के मुख्य आयोजक बीपीआरओ मो हासिम, प्रमुख प्रतिनिधि सह एमएलसी प्रतिनिधि संतोष कुमार उर्फ पप्पू, मनोज कुमार मंडल सुनील शर्मा ,संजय सुमन ,राजन आदि के कुशल निर्देशन में किया गया । सांस्कृतिक विरासत के कार्यक्रम में सेंट जोसेफ डूमर, सुतारा मेही मिशन स्कूल, मध्य विद्यालय चकला खैरा, मलहरिया, नरैहिया की छात्राओं की लोक नृत्य
, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जल जीवन हरियाली, शराबबंदी आदि की प्रस्तुति देख दर्शक मंत्रमुग्ध हुए। मौके पर जदयू प्रदेश सूर्य देव मंडल, समिति सदस्य विलास हरि,धनेश्वर मंडल,नीतू कुमारी,बबिता कुमारी,रेणु देवी, प्रीति देवी,पूर्व जिप उपाध्यक्ष, श्रीकांत मंडल, पूर्व प्रमुख नरेश मंडल, सीओ गुलाम शाहिद, मोहम्मद सिराजुल, गुड्डू मंडल, सरपंच मनोज पटेल, मिथुन कुमार यादव ,विनोद यादव, होनी यादव पवन यादव सहित सैकड़ों की संख्या में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों ने शिरकत किया।



Post a Comment