Top News

सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की हुई मौत



कोढ़ा/शंभु कुमार 


खेरिया गांव निवासी मालती देवी की मृत्यु सर्पदंश से हो गई। घटना के बारे में मृतिका के पति बिंदेश्वरी प्रसाद ने बताया कि शनिवार की सुबह 10:00 बजे उसकी पत्नी घर में काम कर रही थी काम करने के दौरान उसे एक जहरीले सांप ने पैर में डस लिया । जिसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया


इलाज के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई परिजनों के द्वारा इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कागज प्रक्रिया कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वही महिला की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post