फलका/शंभु कुमार
पलका प्रखंड अंतर्गत पंचायत हथवाड़ा में गौवो के बिच फैल रही महामारी एलएसडी रोगों से बचाव हेतु जिला अधिकारी से पत्र लिख कर मुखिया भारती ने मांग की थी की हथवाड़ा सहित फलका के अन्य पंचायत में गायों को फैल रही महामारी रोग लम्पी डिडीज एलसीडी फैल रही है ससमय इसका इलाज नहीं हो पाने की स्थिति में गरीब खेतिहर किसानों की गायों की मृत्यु भी हो रही जिस रोग से निजात हेतु पशु चिकित्स की टीम भेजने की मांग की थी ।
पत्र का त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला पशुपालन पदाधिकारी कटिहार ने गायों की चिकित्सा हेतु टीम को हाथवाडा सहित आसपास के पंचायत में भेजा गया।वही मुखिया ने गाय पालकों के बिच पशु चिकित्सक टीम की पहुंचने की सूचना अपने पंचायत सहित अन्य टोले में भ्रमण कर दी साथ ही अपनी मौजूदगी में दर्जनों गायों की पशु चिकित्सक के द्वारा इलाज करवाती दिखी।वही गायों की रक्षा व बिमारियों से निजात हेतु जिला पदाधिकारी कटिहार व जिला पशुपालन पदाधिकारी को त्वरित कार्रवाई हेतु मुखिया ने आभार व्यक्त किया।वही मौके पर इलाज करवातें कई गाय पालक मौजूद थे।


Post a Comment