Top News

मुजाहिद आलम को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी



किशनगंज/सिटिहलचल न्यूज़

जेडीयू प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद श्री आलम ने एसपी डॉ इनामुल हक मेंगनु से मिलकर पूरे मामले से अवगत करवाया । श्री आलम ने बताया की उनके मोबाइल फोन पर शुक्रवार दोपहर को तीन बार फोन आया और उनके साथ अभद्र भाषा में बात की गई


और जान से मारने की धमकी दी गई। श्री आलम ने बताया की इस बाबत उन्होंने एसपी डॉ इनामुल में मेंगनु से मिलकर शिकायत की और नंबर भी दिया है।जिसके बाद साइबर सेल के द्वारा जांच की गई और जिस नंबर से फोन आया था उसपर बात किया गया तो उक्त व्यक्ति जिसका नाम जुबेर शेख है ने यह कहते हुए माफी मांग लिया की वो गरीब आदमी है उसे माफ कर दिया जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post