Top News

बिट्टू सिंह अपने 8 साथियों के साथ हथियार के साथ गिरफ्तार

 


पूर्णियाँ/सिटिहलचल न्यूज़

एकबार फिर राजद नेता अनिकेत सिंह उर्फ बिट्टू सिंह के ऊपर पुलिसिया कार्यवाई हुई है। शुक्रवार सुबह प्रभात कॉलोनी स्थित उनके घर पर बिहार एसटीएफ और पूर्णिया पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाई की है।


पुलिस ने इनके आवास से एके 47 की 10 गोलियों, 2 पिस्टल, एक राइफल, 24 गोली बरामद किया गया है। इस संयुक्त छापेमारी में 8 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना को लेकर सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि सभी अररिया जिले फ़ारबिसगंज या जोगबनी में एक बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे। उन्होंने बताया कि एक राइफल भी जब्त किया गया है, जिसका लाइसेंस जम्मू कश्मीर का बना हुआ है। उन्होंने बताया कि बिट्टू सिंह पूर्व में 2020 ई में एके 47 के साथ गिरफ्तार हो चुका हैं। 


गिरफ्तार अभियुक्त में बिट्टू सिंह के अलावे चुनमुन झा, मो. इमरान, विक्की कुमार, रॉकी, मो. मन्नान, बीरेंद्र कुमार यादव, विवेक कुमार, कृपाशंकर चौधरी शामिल है। वहीं आपको बता दे कि चुनमुन झा लोजपा नेता अनिल उरांव हत्याकांड में शामिल रहा है। वही  मो.इमरान वैशाली जिला का रहने वाला है। रॉकी बांका के बौसी थाना क्षेत्र का है, वहीं मो.मन्नान बनमनखी,विवेक कुमार मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। और कृपा शंकर रामबाग का रहने वाला है। बताया जाता है कि इस छापेमारी में वैशाली जिला पुलिस भी थी, जिसके इनपुट पर यह कार्यवाई हुई है। 


वहीं राजद नेता अनिकेत सिंह उर्फ बिट्टू सिंह की पत्नी प्रिया सिंह ने बताया कि छापेमारी के वक़्त कोई हथियार नहीं था। राजनीतिक दुश्मनी के तहत उन्हें बार बार फसाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में उनके पति के ऊपर आर्म्स एक्ट चल रहा है, फिर वे क्यों हथियार रखेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post