Top News

नहर में डूबने से एक दस वर्षीय बालक की मौत,मचा कोहराम

 


कोढ़ा/शंभु कुमार 



 गुरुवार को दिन के करीब साढ़े बारह बजे फलका थाना क्षेत्र के हथवाड़ा पंचायत स्थित वार्ड संख्या-17 बालुटोला गांव निवासी एक दस वर्षीय बालक का शौच करने के दौरान  नहर में बारिश के पानी में डूबने से मौत हो गई।मृतक बालक मो. गुलफराज बालुटोला निवासी बताया जाता है।घटना के बाद ग्रामीणों ने मुखिया भारती कुमारी को सूचना दिया।मुखिया ने थानाध्यक्ष व सीओ दिवाकर कुमार को घटना की जानकारी दिये।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल एवं राजस्व कर्मचारी आरिफ हुसैन मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने की तैयारी में जुट चुके थे।


लेकिन मृतक बालक के परिजनों ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर मृत बालक कापोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया।जानकारी के अनुसार गुरुवार को गुलफराज पड़ोस के बच्चों के साथ गांव के समीप नहर पर शौच करने गया था।शौच करके वापस घर आने के क्रम में बालक का पैर फिसल गया और नहर में नीचे चला गया।जिससे नहर में बारिश का पानी भरा होने के कारण पानी में डूबने से बालक की मौत हो गई।इधर घटना को लेकर बालक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Post a Comment

Previous Post Next Post