Top News

9 साल बेमिसाल के तहत महिनाथपुर में केंद्र की योजनाओं को बताते हुए आम जनों को किया जागरूक

 



कोढ़ा/शंभु कुमार 


कोढा के महिनाथपुर पंचायत में वार्ड संख्या एक एवं पांच में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य विनय कुमार सिंह व अन्य भाजपा कार्यकर्ता के द्वारा 9 साल बेमिसाल के तहत केंद्र की योजनाओं को डोर टू डोर जाकर आमजनों को बताते हुए जागरूक किया गया। वहीं जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य ने बताया कि अगामी होने वाली लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पूर्व तैयारी को लेकर केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं को बताते हुए डोर टू डोर जाकर आम जनों को जागरूक किया गया।


और सभी से अपील किया गया कि आगामी आने वाला लोकसभा चुनाव 2024 में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही प्रधानमंत्री का पद देकर देश के विकास के लिए एक देश सेवक चुनने का कार्य करें ।ताकि हमारा देश आगे की ओर बढ़ता रहे आज जिस तरह केंद्र के द्वारा डिजिटल मीडिया के साथ-साथ केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजना धरातल पर दिखाई दे रही है। वह केंद्र सरकार की ही देन है वही इस मौके पर महिनाथपुर शक्ति केंद्र के प्रमुख अजय कुमार सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी अनमोल सिंह, भाजपा के गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post