Top News

मोटरसाइकिल चोरी मामले में कोढा पुलिस ने किया तीन आरोपियों को गिरफ्तार,भेजा जेल

 



कोढ़ा/शंभु कुमार 


कोढ़ा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक कटिहार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में मोटरसाइकिल चोर गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन,व तकनीकी अनुसंधान कर त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले का उद्भेदन किया।


कोढ़ा संख्या कांड संख्या 275/23 के तहत चोरी के मोटरसाइकिल के साथ थानाध्यक्ष कोढ़ा आलोक राय के द्वारा मोटरसाइकिल चोर अभियुक्त सद्दाम अंसारी, नजरूल अंसारी, महबूब आलम,सभी मुसापुर वार्ड नंबर 13 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post