Top News

कोढ़ा पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

 


कोढ़ा/शंभु कुमार 


पुलिस कप्तान के निर्देश पर कोढा पुलिस ने कोढ़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पवई इमली चौक के समिप वाहन जांच अभियान चलाया। जिसमें की सभी छोटे बड़े वाहनों की चालक से संबंधित ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस के कागजात, रोड परमिट, रोड टैक्स, सीट बेल्ट,ओभरलोडिंग ,के साथ अन्य प्रकार की बारीकी से जांच की गई।


सड़क सुरक्षा दृष्टिकोण व सड़क दुघर्टना पर रोक लगे जिस कारण वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 7 दो पहिया वाहन से 12000 हजार का फाइन काटा गया।वही इस जांच अभियान में थाना अध्यक्ष आलोक राय,एस आई रायबहादुर शर्मा,व अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post