कटिहार/सिटी हलचल न्यूज़
कुरसेला प्रखंड के मधेली बांध टोला के समीप बरंडी नदी में नहाने के दौरान दो बच्चे की डूबकर मौत हो गयी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चों के शव को नदी से बाहर निकाला गया। मृतक जशवंत कुमार 8 वर्ष पिता प्रवीण कुमार एवं ब्रजेश कुमार 12 वर्ष पिता लालो यादव दोनों साकिन मधेली बांध टोला का रहने वाला था। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चे गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे स्नान करने के लिए घर के समीप बरंडी नदी में गए थे
जहां करीब आधा दर्जन से अधिक बच्चे नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान गहरे पानी में जाने के कारण दोनों बच्चे डूब गए। दोनों बच्चे के डूबने के बाद स्नान कर रहे अन्य बच्चों द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दी गयी। जानकारी पर पहुंचे परिजनों द्वारा दोनों बच्चे के शव को नदी से बाहर निकाला गया
जिसमें जसवंत कुमार को परिजनों द्वारा इलाज के लिए समेली सीएससी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि ब्रजेश की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद दोनों बच्चों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर बरारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की कार्यवाई में जुटी थी।



Post a Comment