Top News

युवा क्रिकेटर नि : शुल्क समर क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का जमकर अभ्यास कर रहे

पूणिया/सिटी हलचल न्यूज़

पूर्णियां : स्थानीय जिला स्कूल स्टेडियम खेल मैदान परिसर पूर्णिया में 15 दिवसीय नि: शुल्क समर क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर में नौनिहालों एवं युवा क्रिकेटर जमकर अभ्यास कर रहे हैं। " हम सभी ने ठाना है विभिन्न खेलों को बढाना है और विभिन्न खेलों से युवाओं को जोड़ कर आगे बढ़ाना है एवं नशा मुक्त समाज बनाना है।"नौनिहाल एवं युवा क्रिकेटरों को प्रशिक्षण दे रहे हैं पूणिया जिला क्रिकेट संघ के संस्थापक सदस्य व पूर्व क्रिकेटर सह प्रशिक्षक मो अब्बू आलम, मोहम्मद नैयर अली, मो मंजर मोहशिम पूर्व क्रिकेटर व प्रशिक्षक श्री शशांक शेखर सिंह गुड्डू, सैयद जब्बार हुसैन मिलकर युवा क्रिकेटरों को शारीरिक व मानसिक रूप क्षमतावान, अनुशासन, बल्लेबाजी, गेंदबाजी, विकेटकीपिंग, क्षेत्ररक्षण का गुर सीखा रहें हैं


पूर्व जोनल चेयरमैन व बिहार अंडर 16 चयन समिति पूर्व सदस्य सह क्रिकेट प्रशिक्षक हरिओम झा ने कहा कि खिलाड़ियों की उत्साह देखने लायक है। भीषण गर्मी से निजात मिलते ही युवा क्रिकेटरों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है । एक से बढ़कर एक बेहतरीन युवा क्रिकेटर मैदान में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। और खेलों के प्रति जागरूकता एवं उत्सुकता देखते ही बनती है

     " खेलेगा पूर्णिया बढ़ेगा बिहार "

क्लब अध्यक्ष श्री प्रमोद पंसारी ने कहा कि 15 दिवसीय नि: शुल्क समर क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे नौनिहाल एवं युवा क्रिकेटरों की तीन टीम बनाकर सब खेलो - सब जीतो टी -20 क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले नौनिहाल एवं युवा क्रिकेटरों को सम्मानित किया जाएगा।प्रशिक्षण शिविर के रजत जयंती वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में क्रिकेट प्रशिक्षक एवं खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post