अमौर/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णियाँ: अमौर प्रखंड मुख्यालय शिव दुर्गा धर्मशाला प्रांगण में भाजपा अल्पसंख्याक संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन विधानसभा स्तरीय किया गया। जिसका अध्यक्षता उत्तरी मंडल के भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सोखी लाल कर्मकार सह पूर्व प्रमुख के द्वारा किया गया। बैठक में भाजपा के प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष तुफैल खान कादरी, प्रदेश महामंत्री साकिब जमाल , प्रदेश उपाध्यक्ष फिरोज सिकरी , सफीक प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाअध्यक्ष मोहम्मद अजहर आलम, उपाध्यक्ष मोहम्मद आलमगीर , जिला महामंत्री मोहम्मद सरफराज आलम चारों मंडल के प्रखंड अध्यक्ष द्वारा दिनदयाल के चलचित्र माला अर्पित कर कार्यक्रम अल्पसंख्यक संयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ किया गया
संयुक्त सम्मेलन के दौरान प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सुफैल खान कादरी ने भाजपा के सरकार के विकास के बारे में कार्यकर्ताओ को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा 14 से लेकर अब तक जिस तरह विकास का कार्य किया है वह पूरे देश में भारत का नाम का उजागर हुआ है। उन्होंने कहा की देश आजाद के बाद भी लोग गुलाम थे लेकिन भाजपा सरकार जब से आए हैं अल्पसंख्यक को काफी सहायता एवं सुरक्षा मोहिया कराया गया है । भारत में प्रेम है, संस्कृति है,भारत में शान्ति है,सद्भाव है, भारत नफरत मुक्त है और भारत में मुसलमान को सम्मान दिलाने काम मोदी जी किए हैं। जिससे पूरे विश्व में भारत को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है
और प्रधानमंत्री पूरे देश में विश्व गुरु बन गए है। उन्होंने कहा कि आप लोग आने वाले 2024 चुनाव में भाजपा को मजबूत बनाने का काम करेंगे एवं उनके सरकार को बनाने में मदद करने का काम आप कार्यकर्ताओं के जिम्मा है और भाजपा के जितने भी कार्यकर्ता हैं जनता के बीच भारतीय जनता पार्टी विकास कार्यको जनजन तक रखकर उसको प्रचार प्रसार करना आपकी जिम्मेदारी है। सम्मेलन दक्षिणी मंडल अध्यक्ष विमल विश्वास, बैसा प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार, नागेन्द्र कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।



Post a Comment