Top News

तेज आंधी और बारिश ने छीना एक गरीब का आशियाना



कोढ़ा/शंभु कुमार 


बीती रात आई आंधी और बारिश में कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी सिमरिया पंचायत के वार्ड नंबर 5 में एक परिवार के घर से टीन और अल्बेस्टर उड़ गया।


यह घर समीजा खातून पति अफजल हुसैन का है। अफजल हुसैन भिक्षा मांग कर गुजर बसर करते हैं यह परिवार बेहद ही गरीब परिवार है। ऐसे में आंधी और बारिश के कारण घर के ऊपर से टीन और अल्बेस्टर उड़ जाने से बेहद परेशानी हो रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post