बैसा /सिटी हलचल न्यूज़
पुर्णियां : केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में आज महागठबंधन के कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित होगा। धरना प्रदर्शन को लेकर बुधवार को महागठबंधन कार्यकर्ताओं की एक बैठक प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मसुद जफर ने बताया कि केन्द्र सरकार की विफलताओं और आमजनों के हितों पर कुठाराघात किये जाने के विरोध में महागठबंधन के द्वारा राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर बृहस्पतिवार को धरना का आयोजन करेगा । उन्होंने बताया कि इस धरना प्रदर्शन को लेकर महागठबंधन के सभी घटक दल पूरी तरीके से एक हैं । यह सभी घटक दल ज्यादा से ज्यादा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ इस प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे । केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना प्रदर्शन करेंगे
कहा कि धरना प्रदर्शन के माध्यम से केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, जातिगत जनगणना, महंगाई, बेरोजगारी, संवैधानिक संस्थाओं के दुरूपयोग को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा । साथ ही लोकतंत्र पर बढ़ते हमले, दलित गरीबों की आवास, खाद्य एवं अन्य योजनाओं में कटौती, किसानों की आय दोगुनी करने, एमएसपी को कानूनी मान्यता देने तथा इसका विस्तार सभी फसलों तक करने जैसे मुद्दों को शामिल किया गया है
वहीं उन्माद-उत्पात की राजनीति पर रोक लगाने जैसे मुद्दों को लेकर महागठबंधन के सभी दलों के द्वारा संयुक्त रूप से प्रखंड मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा । बैठक के दौरान मुख्य रूप से जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मो जकी अनवर , कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष गुलाम हैदर , राजद प्रखंड अध्यक्ष जुबैर अनवर , जदयू प्रखंड उपाध्यक्ष मरगूब आलम, मो आजम, मो शहनवाज, मो नजीर आदि मौजूद थे।



Post a Comment