कोढ़ा/शंभु कुमार
कोढा प्रखंड के नंद ग्राम जरलाही आंगनबाड़ी केंद्र कोड संख्या 68 में बच्चों व गर्भवती महिलाओं को गंभीर बीमारियों से निजात को लेकर पूर्व प्रतिरक्षण कर टीकाकरण किया गया। जिसका की निरीक्षण बीएमसी शमायारा प्रवीण के द्वारा की गई।शमयारा प्रवीण ने जानकारी देते हुए बताई की निरीक्षण के क्रम में टीकाकरण से 1 दिन पूर्व घर घर जाकर भ्रमण करने के लिए आशा को दिशा निर्देश दिया गया है।
वही इस टीकाकरण सत्र में एएनएम कामिनी कुमारी शिल्पी आनंद के द्वारा 12 बच्चे एवं एक गर्भवती का जांच कर टिटनेस का टीका लगाकर प्रतिरक्षण किया गया। वही इस टीकाकरण को सफल बनाने हेतु आंगनबाड़ी सेविका लक्ष्मी कुमारी आशा पुष्पलता देवी ने डोर टू डोर लाभुक के जाकर बच्चे व गर्भवती महिलाओं को जागरूक कर टीकाकरण सत्र पर जाकर टीकाकरण लेने को लेकर प्रेरित की।


Post a Comment