Top News

नए थाना अध्यक्ष का हम नेता ने क्या स्वागत, हर संभव सहयोग का दिया भरोसा

कटिहार/बालमुकुन्द यादव 

फलका थाना में नए थाना अध्यक्ष के रूप में मुन्ना कुमार पटेल के योगदान देने के बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रकोष्ठ सचिव सह जिला मीडिया प्रभारी आरफीन बहार, युवा जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मंडल और अल्पसंख्याक जिला अध्यक्ष नाजिम हसन ने पुष्पगुच्छ देकर इस्तकबाल कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। थाना अध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल ने हम नेता के प्रति आभार प्रकट कर कहा कि क्राइम कंट्रोल की पहली प्राथमिकता होगी


वहीं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव आरफीन बहार ने कहा कि नए थानाध्यक्ष से आशा है कि वे समाज में सौहार्द तथा शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखेंगे।लोगों को उचित न्याय दिलाना उनका परम कर्तव्य होगा।समाज के सभी लोगों के साथ आपसी सामंजस्य बनाकर शांति बनाए रखने मे सफल होंगे। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के युवा जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मंडल तथा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष जिला अध्यक्ष नाजिम हसन ने कहा कि नए थाना अध्यक्ष से अपेक्षा है कि पब्लिक की हर समस्या का ससमय निदान सुनिश्चित करेंगे। पुलिस और पब्लिक के बीच अच्छे संबंध स्थापित किए जाएंगे। आपको बता दें कि फलका के नए

थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल से राजनीतिक, सामाजिक, बुद्धिजीवि लोगों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर, फूल माला पहनाकर  स्वागत करने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post