कोढ़ा/शंभु कुमार
कटिहार: कोढ़ा थाना क्षेत्र में एक युवक ने पहले लड़की को अपने प्रेम जाल में फसाया फिर वीडियो कॉल पर गंदा काम कर लड़की का वीडियो बना लिया, जिदके बाद अब उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इस घटना के बाद से लड़की आत्महत्या पर उतारू है। वहीं लड़की की माँ ने इसको लेकर कोढ़ा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। कोढ़ा थाना में दिए गए आवेदन पीड़िता ने जिक्र किया है कि मेरी नाबालिग पुत्री का फ़लका थाना क्षेत्र के गोविंदपुर ग्राम निवासी अंकित कुमार अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर वायरल कर बदनाम कर रहा हैं। जब हम लोग अंकित कुमार को फोन पर पूछे की वीडियो फोटो वायरल क्यों कर रहे हो तो गंदी गंदी गाली गलौज करते हुए जान से मार देने का धमकी भी देने लगा और कहता है कि अपनी बेटी से बात करवाओ
अगर बात नहीं करवाते हो तो अंजाम बहुत बुरा होगा वे फोन पर हम लोगों को जातिसूचक गाली भी देता है। और कहता है कि तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती हो। आवेदन में उन्होंने जिक्र किया है कि अंकित कुमार का बहन का शादी मेरे ही गांव में हुआ है और उनका यहां आना-जाना बराबर होते रहता है। इसी दौरान अंकित कुमार मेरी पुत्री पर गलत नजर रखता था। इसी दौरान मेरी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और मेरे पुत्री का मोबाइल नंबर लेकर उनसे बातचीत करने लगा बातचीत करते करते हुए वीडियो कॉलिंग पर भी बात करने लगा और इस दौरान मेरी पुत्री से वीडियो कॉलिंग के दौरान अश्लील वीडियो बनाकर मेरी पुत्री को बदनाम करने की नियत से फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने लगा
वहीं लड़के द्वारा बार बार मोबाइल पर वॉइस मैसेज भेजा जा रहा है, जिसमें लड़की को आत्महत्या के लिए उकसा रहा है। वहीं इतना बड़ा मामला हो जाने के बाद भी कोढ़ा थाना पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है और इधर लगातार सोशल मीडिया पर लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। वही मामलें पर अध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है अगर आवेदन प्राप्त होता है तो जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।



Post a Comment