बायसी/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णियाँ: बायसी थाना परिसर में बकरीद को लेकर बायसी शांति समेती की बैठक की थाना अध्यक्ष रमेश कांत चौधरी की मौजूदगी में बैठक को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष रमेश कांत चौधरी ने कहा कि बकरीद ईद में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी व्यक्तियों की सहभागिता काफी महत्वपूर्ण है. क्षेत्र में कहीं से किसी प्रकार की कोई हिंसक व अप्रिय घटना न हो इसके लिए सभी प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधि के सहयोग की जरूरत है. थाना क्षेत्र के सभी संवेदनशील जगहों पर बकरीद पर्व को लेकर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात की जाएगी
प्रखंड प्रमुख इम्तियाज आलम ने कहा बकरीद पर्व को लेकर सभी जनप्रतिनिधि को जागरूक रहना है . क्षेत्र में शांति पूर्ण ढंग से पर्व मनाया जाय उक्त बातें मुखिया संघ अध्यक्ष मो अयुब ने कहा और उन्होंने कहा कि सभी पंचायत के वार्ड में मुखिया,वार्ड सदस्य,सरपंच समिति अपने अपने क्षेत्र में शांति बनाए रखने के संबंध मे बैठक करेंगे. मुखिया शाहनवाज आलम ने कहा क्षेत्र के सभी लोग शांतिपूर्ण पूर्ण ढंग से पर्व मनाए. व्हाट्सएप ,फेसबुक पर ग़लत फोटो और विडियो शेयर न करें .किसी भी सामुदायिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचे
बैठक में प्रखंड प्रमुख इम्तियाज आलम, बीडीओ नूतन कुमारी,अंचलाधिकारी मो इस्माइल, एएसआई विजय प्रकाश, मुखिया संघ अध्यक्ष मो अयुब प्रतिनिधि मो शाहनवाज आलम, रहमत हुसैन, मोहम्मद पप्पू, मोहम्मद जफर आलम, मोहम्मद शाहनवाज आलम,समाजसेवी शहजादा खान, मुखिया अबुबकर, आलमगीर, उपमुख्य पार्षद हसन रजा, समिति जूबेर आलम, बनगामा मुखिया प्रतिनिधि अबुजफर एवं सैयद हसनैन समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे.



Post a Comment