बैसा/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णियाँ: अनगढ़ थाना अध्यक्ष सोफिया प्रवीण के नेतृत्व में पुलिस बलों द्वारा संध्या गशती के दौरान 50 लीटर 785 ग्राम विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति अनगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मजगामां गांव निवासी शंकर कुमार पिता - सपन कुमार दास शामिल है। पुलिस के अनुसार उक्त शंकर कुमार बंगाल से चार चक्का वाहन में शराब लादकर जैसे ही अपने घर मजगामां पहुंचा । तथा चार चक्का वाहन से शराब निकाल कर अपने घर में रख रहा था। कि इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली। सुचना मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंच गया
तथा मौके से चार - चक्का वाहन सहित विदेशी शराब को जब्त कर उक्त शंकर कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष सोफिया प्रवीण ने बताया कि उक्त शंकर कुमार की लगातार शिकायतें मिल रही थी। जिसके कारण अनगढ़ पुलिस उनपर लगातार नजर बनाए हुआ था। तब जाके पुलिस को यह कामयाबी मिली। इसके बाद उनके विरुद्ध मध निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। थाना अध्यक्ष सोफिया प्रवीण ने बताया कि शराब बेचने एंव पीने वाले को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा
चाहे शराब बेचने और पीने वाले किसी भी तरह का हथकंडा अपना ले । पुलिस उन्हें हर - हाल में ढुंड कर निकाल ही लेगा। वहीं मालूम हो कि सोफिया प्रवीण जब से अनगढ़ थाना की थानाध्यक्ष बनी है। तब से चोरी छुपे शराब बेचने एंव पीने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई हो रही है। थाना अध्यक्ष की लगातार कार्रवाई होने से चोरी छुपे शराब बेचने एंव पीने वालों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।



Post a Comment