पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णियां : समाहरणालय सभाकक्ष में श्री कुन्दन कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक के दौरान प्रभारी पदाधिकारी नीलाम पत्र द्वारा बताया गया कि अप्रैल माह में 316 नीलाम पत्र वाद का निष्पादन किया गया है। जिससे कुल 04 करोड़ 21 लाख 32 हजार राशि की रिकवरी की गई है।मई माह में 647 नीलाम पत्र वाद का निष्पादन किया गया है। जिसे कुल राशि 04 करोड़ 54 लाख ₹05 हजार राशि रिकवर किया गया है
अप्रैल और मई माह में कुल 8 करोड़ 75 लाख 37 हजार राशि रिकोवर किया जा चुका है।नीलाम पत्र वाद के 49 बड़े बकायेदारों के विरुद्ध वारंट जारी किया गया है।इसे गंभीरता से लेते हुए जिला अधिकारी महोदय द्वारा प्रभारी पदाधिकारी नीलाम पत्र वाद एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि निर्धारित समय सीमा के अंदर बड़े बकायेदारों से राशि की वसूली करना सुनिश्चित करें।राशि जमा नहीं करने वाले बड़े बकायेदारों के विरुद्ध वारंट जारी करें तथा कुर्की जब्ती एवं विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया
साथ ही साथ जिलाधिकारी महोदय ने गिरफ्तारी वारंट एवं कुर्की जप्ती थानावार लंबित वारंट एवं नीलाम पत्र से संबंधित मामलों की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को नीलाम पत्र वाद के बड़े बकायेदारों एवं डिफॉल्टरों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता ,अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी सभी अनुमंडल एवं डीसीएलआर और अंचलाधिकारी तथा संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।



Post a Comment