Top News

बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

अमौर/सनोज

पूर्णियाँ: अमौर थाना परिसर में  बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।जिसका अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद के द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पुलिस अंचल निरीक्षक सुरेंद्र मोहन विश्वास, अंचलाधिकारी रईसुद्दीन बीडीओ रंजीत कुमार सिंह एवं थाना के सभी पदाधिकारीगण मौजूद थे, बैठक के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद ने बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की विशेष बैठक मैं चर्चा करते हुए बताया गया कि पर्व शांतिपूर्ण एवं भाईचारा के साथ मनाया जाए, सभी जनप्रतिनिधियों को कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में भाईचारा एवं शांतिपूर्ण ढंग से बकरीद पर्व मनाने की अपील की


ऐसे तो सभी पंचायत क्षेत्र में प्रशासन की पुख्ता व्यवस्था रहेगी। शरारती तत्वों पर विशेष ध्यान एवं निगरानी रहेगी। इसमें किसी भी प्रकार के अफवाह फैलाने वालों तत्व को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, साथ ही उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र से गंगा जमुना की तहजीब जैसे क्षेत्र है यहां सभी धर्मों के लोग भाईचारा के साथ पर्व मनाते हैं ।साथ ही उन्होंने अनुशासन के पालन करते हुए पर्व को मनाने की अपील की । बैठक में बरबट्टा पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष गुलाम अजहर, जिला परिषद सदस्य शाहबूज्जमा उर्फ लड्डू, जिला परिषद प्रतिनिधि अफरोज आलम

जैनुल आबदीन, पूर्व मुखिया रामराज सिंह उर्फ नीलमणि सिंह, पूर्व मुखिया अब्दुर रज्जाक सरपंच संघ प्रखंड अध्यक्ष जाकिर बिष्णुपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विवेकानंद झा उर्फ छोटकू झा राजेश कुमार हरिजन, मुखिया राजेश कुमार विश्वास, मुखिया सहित सभी पंचायत के समिति सदस्य व गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post