अमौर/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णियाँ: अमौर प्रखंड मुख्यालय के मदरसा आशातुल उलूम सरकारी सहित क्षेत्र के विभिन्न सरकारी मदरसों में वस्तानिया परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त लिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आशातुल उलूम के प्रधान मोलवी इमरान नदवी ने बताया कि कि आशा शतुल उलूम मदरसा में 106 बच्चों का वास्तानिया के वोर्ड परीक्षा लिया जा रहा है। जिसमें 56 छात्रा एवं 50 छात्र वस्तानिया बोर्ड परीक्षा शान्ति पूर्ण दे रहे है
वहीं बाड़ाईदगाह तंजीमिया मदरसा में कुल 457 बच्चों ने वस्तानिया बोर्ड परीक्षा लिया जा रहा है जिसमें 314 छात्राएं एवं 143 छात्र का कदाचार मुक्त परीक्षा लिया जा रहा है। वही मदरसा इलाहिया रंगरैया मे 39 बच्चों की परीक्षा ली जा रही है। वही मदरसा इस्लामिया कुम्हरवा में 35 बच्चें, मदरसा सिराजुल उलुम सिराजी रंगामाटी 16 छात्र,मदरसा डोरिया ईदगाह 70, मदरसा इस्लाहुल मुस्लमिन मनवारे में 305 छात्र ,मदरसा फैयाजु रहिका टोला बेलका 35, मदरसा मजहरुल इस्लाम दलमालपुर में भी वस्तानिया की परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त वातावरण में ली जा रही है
प्रधान मौलवी मजहर आलम ने बताया कि 21 जून तक आयोजित इस परीक्षा में नामांकित सभी परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे है। वही मदरसा सदरूल उलूम खुनखुनी गैरिया में कदाचार मुक्त परीक्षा लिया जा रहा है। वस्तानिया की परीक्षा 17 जून से 21 जून तक ली जाएगी जहां बात की जाए तो परीक्षा केंद्रों पर बच्चे विभिन्न विषयों की परीक्षा दो पालियों में दे रहे हैं।



Post a Comment