Top News

मुरलीगंज मे महिला का यूट्रस निकालने के मामले की जांच को पहुंची जिला स्तरीय टीम

मुरलीगंज /मिथिलेश कुमार 

मधेपुरा : मुरलीगंज मे कुछ माह पूर्व अवैध नर्सिंग होम मे महिला का इलाज के दौरान यूट्रस काटकर निकाल लेने के मामले की जांच करने मंगलवार को सिविल सर्जन के साथ एसडीएम व महिला आयोग की टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। टीम के अस्पताल पहुंचते ही  हरकंप मच गया। जांच टीम मे उपस्थित पदाधिकारीयो ने पीड़ित महिला व नर्सिम होम के संचालक से पूछताछ किया। जांच के दौरान सिविल सर्जन डा. मिथिलेश ठाकुर ने बताया कि पीड़िता के पति  उमेश पासवान ने लिखित शिकायत किया था कि उनकी पत्नी नूतन देवी का अवैध निजी अस्पताल मे गलत तरीके से ओपरेशन कर आधा बच्चादानी निकाल लिया गया है


जांच के दौरान पाया गया कि पीड़ित महिला का पूरा बच्चादानी निकाला गया है। बच्चादानी निकालने का कोई जरूरत नही था। वही सिविल सर्जन ने बताया कि अवैध नर्सिंग होम मे अवैध लोगो के द्वारा यह कार्य किया गया है। यह एक अपराध है। साथ ही बताया कि पीड़ित महिला का अल्टासांउंड करवाया जा रहा है। अल्टासाईंड के बाद हर बिंदुओ पर जांचकर वरीय पदाधिकारी को रिर्पोट सौंपी जायेगी। जांच टीम मे एसडीएम धीरज कुमार सिन्हा, सहायक निदेशक समाज कल्याण विभाग के पदाधिकारी, एसीएमओ और महिला आयोग की टीम उपस्थित थे

बता दे कि बीते दिसंबर माह मे नूतन देवी (28) का अवैध नर्सिंग होम मे इलाज के दौरान बच्चादानी निकाल दिया गया था। गलत तरीके से बच्चादानी निकालने की वजह से पीड़ित महिला का तबियत गंभीर हो गया। जिसके बाद पीड़िता के पति ने उक्त घटना की लिखित शिकायत मुख्यमंत्री, कमीशन, जिलाधिकारी व सिविल सर्जन और महिला आयोग को किया। शिकायत पर करीब छह महीने बाद विभिन्न विभागो के पदाधिकारीयो की टीम जांच करने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची।

Post a Comment

Previous Post Next Post