Top News

डीएम ने बायसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण में तेजी लाने का दिया निर्देश

पूर्णियां/बालमुकुन्द यादव

पूर्णियां : जिला पदाधिकारी श्री कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आहूत की गई।पूर्व के समीक्षात्मक बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन को लेकर विभाग वार गहन समीक्षा की गई । बताते चले की जिला अधिकारी द्वारा बायसी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिसका निर्माण कार्य डेढ़ वर्षों से लंबित था । उस निर्माण कार्य को शुरू करवा कर कार्य स्थल का निरीक्षण जिला अधिकारी महोदय द्वारा किया गया था।निर्माण को लेकर कई आवश्यक दिशा निदेश दिए गए थे। आज की समीक्षा में जिला अधिकारी द्वारा दिए गए निदेश के आलोक में संबंधित अधिकारी द्वारा बताया गया की कार्य प्रगति पर है और लेआउट का कार्य शुरू कर दिया गया है।जिला अधिकारी द्वारा सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया


कि सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बायसी का निर्माण कार्य निर्धारित मापदंड के अनुसार गुणवत्तापूर्ण सुनिश्चित करें।आपदा की समीक्षा के दौरान सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया कि बोट एंबुलेंस के लिए अनुमंडल पदाधिकारी बायसी धमदाहा तथा रुपौली से संपर्क कर व्यवस्था सुनिश्चित करें।आपदा की समीक्षा के दौरान जिला पशुपालन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि पशुक्षति की राशि नियमानुसार भुगतान करने की अग्रेतर करवाई सुनिश्चित करें।शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान "स्कूल चले हम" अभियान को जुलाई के प्रथम सप्ताह में तिथि निर्धारित कर आंगनबाड़ी के 6 वर्ष या 6 वर्ष से अधिक के बच्चों का नामांकन वैलकमिंग माहौल में उत्सव की तरह कराना सुनिश्चित करें।साथ ही साथ सभी विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश समाप्त होने के उपरांत प्रधानमंत्री पोषण योजना को शुरू कराने का निर्देश दिया गया है

इसी प्रकार से जिला अधिकारी महोदय द्वारा मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट योजना,अस्पताल एवं विद्यालय के लिए भूमि की उपलब्धता, प्रधानमंत्री आवास योजना,भूमि विवाद,लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम की प्रगति, मुख्यमंत्री के जनता दरबार से प्राप्त आवेदनों के निष्पादन, माननीय न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग से प्राप्त पत्रों का निष्पादन,लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम, शिक्षा विभाग, आईसीडीएस ,आपूर्ति विभाग, जिला भू अर्जन,आपदा, मनरेगा, पीएचईडी बाढ़ नियंत्रण एवं संबंधित विभागों की समीक्षा के क्रम में जिला अधिकारी महोदय द्वारा लंबित कार्यों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के अंदर तथा कार्य प्रगति गुणवत्ता पूर्ण निष्पादन को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिए गए।इस बैठक में उप विकास आयुक्त श्री मति साहिला, अपर समाहर्ता श्री केडी प्रौज्ज्वल ,अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, वरीय पदाधिकारी सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं डीसीएलआर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी जिला नीलाम पत्र,कार्यपालक अभियंता पीएचईडी ,बाढ़ निस्सरण प्रमंडल पूर्णिया,अनुमंडल पदाधिकारी,डीपीओ आईसीडीएस एवम् अंचलाधिकारी सभागर कक्ष में मौजूद थे एवं अन्य प्रखंड पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post