मुरलीगंज / मिथिलेश कुमार
मधेपुरा : दिग्घी गाँव वार्ड चार में सोमवार को करीब 12 बजे दिन में अचानक विद्युत तार पिघल कर एक बैल पर गिरने से मौके पर मौत हो गई। वार्ड चार निवासी किसान दयानंद यादव के बैल पर अचानक बिजली तार पिघल कर गिर गया। जिस कारण मौके पर बैल की मौत हो गई
इस दौरान किसान और बच्चे बाल बाल बचे। ग्रामीणो ने बताया कि गाँव में वर्षों से विद्युत तार जर्जर होने के कारण पिघल कर गिरने से घटना हुई है। पंचायत के मुखिया विकास पासवान, वार्ड दो के सदस्य नवीन सिंह, वार्ड तीन के सदस्य प्रमोद शर्मा, अभय कुमार यादव ने विद्युत विभाग द्वारा पीड़ित किसान को उचित मुआवजा देने की मांग किया है। साथ हीं वर्षों से जर्जर पुराने तार को बदलने की मांग किया गया है
सूचना पर मवेशी अस्पताल से स्वास्थ्य कर्मी पहुंचकर कागजी प्रक्रिया पूरी किया। वही विद्युत विभाग के कनीय अभियंता अमरनाथ गुप्ता ने कहा कि एलटी तार पिघल कर गिरने से एक बैल की मौत हुई। पुराने तार बदलने का काम जल्द होने वाला है। पीड़ित किसान को उचित मुआवजा मिलने का प्रावधान है।



Post a Comment