कटिहार/सिटी हलचल न्यूज़
कुरसेला। थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे 77 पर रामपरी कॉलेज के समीप बुधवार की दोपहर टोटो और बाइक की आमने सामने की टक्कर में तीन युवक जख्मी हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा जख्मी तीनों युवकों को इलाज के लिए पीएचसी पहुंचाया गया
जबकि चालक टोटो लेकर फरार हो गया। जख्मी बाइक सवार मो० अयान 23 वर्ष, मो० मेराज 20 वर्ष एवं मो० जुलरान 18 वर्ष फलका थाना क्षेत्र के पोठिया का रहने वाला बताया गया है। पीएचसी में उपचार के बाद अयान और मेराज को बेहतर इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज भेज दिया
बताया गया कि तीनों युवक बाइक से कुरसेला आ रहे थे। इसी दौरान कॉलेज के समीप सडक पर खडी ट्रैक्टर से आगे निकलने के क्रम में सामने से आ रही टोटो से बाइक की टक्कर हो गई।



Post a Comment