Top News

लोडेड देसी कट्टा के साथ तीन अपराधी कांड करने से पूर्व गिरफ्तार

कटिहार/सिटी हलचल न्यूज़

कुरसेला। नेशनल हाईवे 31 पर कोसी सड़क पुल के समीप बाइक सवार तीन युवकों को लोडेड देसी कट्ट के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों में अंकित कुमार ठाकुर एवं शुभम कुमार फलका थाना क्षेत्र के पीपरा मदरसा टोला जबकि रोहन कुमार मोहजान का रहने वाला है। इनमें से शुभम कुमार नाबालिग है। इनके पास से पुलिस ने तीन मोबाइल भी बरामद किया है


थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक सवार तीन युवक एनएच 31 पर किसी अपराध की घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। सूचना मिलते ही गस्ती पुलिस को एनएच 31 पर निगरानी में लगाया गया। इस दौरान कोसी सड़क पुल के समीप कुरसेला से तेज रफ्तार में नवगछिया की तरफ जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को रुकने का इशारा किया गया

लेकिन बाइक सवार पुलिस को देखते ही भागने लगे, जिसे पुलिस बलों द्वारा खदेड कर पकडा गया। जिनसे पूछताछ के दौरान संदेह होने पर उनकी तलाशी ली गई। जिसमें रोहन कुमार के पास से लोडेड देसी कट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर नाबालिग सहित तीनों युवकों को मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post