पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़
आज जिला कांग्रेस कार्यालय गोकुल कृष्ण आश्रम पूर्णिया में युवा कांग्रेस के द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद श्री राहुल गांधी जी का 53 वां जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक काटकर भव्य तरीक़े से मनाया गया एवं सभो ने एक दूसरे को केक एवं मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दिया !युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शैख़ सद्दाम ने कहा कि श्री राहुल गांधी जी हमारे देश के लोकप्रिय, जनप्रिय नेता हैं वो हमेशा सड़क से सदन तक युवा, गरीब, किसान, जवानों के हक़ और अधिकार के लिए आवाज़ उठाते हैं ! मैं उनकी लंबी उम्र की कामना करता हूँ
भारतीय युवा कांग्रेस की हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में यह तय हुआ है की जननेता आदरणीय श्री राहुल गांधी जी के जन्मदिवस पर सभी जिला एवं विधानसभाओं में भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया गया।भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी आदरणीय श्री कृष्णा अल्लावरु जी सम्मानित अध्यक्ष आदरणीय श्रीनिवास बीवी जी ने यह निर्देश दिया है कि सभी जिलों में यह पदयात्रा शुरू किया जाएगा और इसका समापन 19 जून 2023 ( श्री राहुल गांधी जी के जन्मदिन के दिन) किया गया
इस यात्रा का प्रमुख लक्ष्य बढ़ती महंगाई का विरोध, देश में बढ़ते नफरत का विरोध और राहुल जी के प्रयास यानी मोहब्बत की दुकान को पूरे देश में बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष रंजन सिंह, पूर्व विधायक गुलाम हुसैन साहब उपाध्यक्ष अशनारायण चौधरी, उपाध्यक्ष श्री एस एम झा जी, सेवादल के जिलाध्यक्ष करण यादव, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सह प्रवक्ता अजमेर करीम , मो0 विक्टर जी, शिवम यादव सहित पूर्णिया पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुफियान जी धमदाहा विधानसभा अध्यक्ष पप्पू जी अशफाक जी मुन्ना जी अखिलेश जी राहित जी एवं कांग्रेस के सैकड़ों नेताओं ने शामिल हो कर शुभकामनाएं जाहिर किया !



Post a Comment