Top News

ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यों की हुई समीक्षा

कटिहार/सिटी हलचल न्यूज़

कुरसेला। प्रखंड के सभागार में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी प्रियंवदा की अध्यक्षता में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए चलाए जा रहे कार्यों की समीक्षा को लेकर कर्मियों की बैठक की गई। बैठक के दौरान लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत पंचायत में चल रहे ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों की समीक्षा की गई


जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी प्रियंवदा द्वारा सफाई कर्मियों को अपने-अपने वार्ड में सफाई कार्यक्रम को सही तरीके से सुनिश्चित करने पर जोर देने को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन सभी वार्ड से प्रत्येक घरों से कचरा का उठाव सुनिश्चित करना सफाई कर्मी और पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी है

हर पंचायत को स्वच्छता सेवा शुल्क के तहत 14460 रुपया वसूली करने का लक्ष्य दिया गया है। जिसे हर हाल में पूरा करना है। बैठक में मुखिया अरुण कुमार यादव, अविनाश सिंह, अर्चना कुमारी, ललन राम, पंचायत सचिव, सदस्य सचिव, सभी स्वच्छता ग्राही, सभी वार्ड कर्मी, ई रिक्शा चालक के अलावे प्रखंड समन्वयक, प्रखंड नाजिर, तकनीकी सहायक आदि शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post