Top News

बायसी डिग्री कॉलेज परिसर में बन रहे छात्रावास को विधायक ने रूकवाया, कहा गुणवत्तापूर्ण हो

बायसी/मनोज कुमार 

पूर्णियाँ: बायसी डिग्री कॉलेज में हो रही छात्रों और अभिभावकों की समस्या की शिकायत पर बायसी विधायक सैय्यद रुकनुद्दीन अहमद ने कालेज पहुंचकर शिक्षकों के साथ बैठक की। इस मौके पर बायसी विधायक ने बताया कि उन्हें लगातार यह सूचना प्राप्त हुई थी कि डिग्री कॉलेज बायसी के प्राचार्य द्वारा अभिभावकों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है


और विद्यार्थी के साथ भी उनका रवैया सही नहीं है। इस मौके पर उन्होंने डिग्री कॉलेज पहुंचने वाली सड़क की मरम्मती कार्य  यथाशीघ्र प्रारंभ हेतु विभाग को सुचित किया है। उन्होंने बताया कि बायसी डिग्री कॉलेज परिसर में हो रहे नव निर्माण छात्रावास कार्य में गुणवत्ता में सुधार हेतु वरीय पदाधिकारी से कार्य गुणवत्ता की जांच के उपरांत ही कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया है

जबकि इस मामले में संवेदक के प्रनिधित्व कर रहे आंनद कुमार ने कहा कि गुणवत्ता कार्य में सुधार कर लिया गया है और अधिकारी के निर्देश पर ही कार्य संपादित किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post