Top News

मध्यान्ह भोजन पहले स्कूल के हेडमास्टर रसोइया चखेंगे फिर बच्चों को दिया जाएगा

पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़ 

पूर्णियां : जिला पदाधिकारी श्री कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के साथ सोमवारी समीक्षात्मक बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आहूत की गई। इस बैठक में उप विकास आयुक्त ,नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, निदेशक डीआरडीए ,जिला जन संपर्क पदाधिकरी,सिविल सर्जन, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया एवं धमदाहा,  जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी जिला नीलाम पत्र, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी एवं बाढ़ निस्सरण प्रमंडल पूर्णिया, डीपीओ आईसीडीएस  एवं अन्य सभी पदाधिकारी सभा कक्ष में मौजूद थे। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे


जिलाधिकारी द्वारा विभाग वार संचालित लोक कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की प्रगति एवं उपलब्धि की गहन समीक्षा की गई।समीक्षात्मक बैठक में मध्यान्ह भोजन की गुणवता को लेकर जिला पदाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को सख्त हिदायत देते हुए कहा की शत-प्रतिशत एसओपी का पालन हो इसको सुनिश्चित करें ।एसओपी के अनुसार मध्याह्न भोजन बनने के बाद सर्वप्रथम स्कूल के हेडमास्टर एवम् रसोइया उसे चखेंगे एवं भोजन बनने के आधा घंटे के अंदर बच्चों को भोजन दिया जाएगा।जिला पदाधिकारी महोदय  द्वारा "स्कूल चले हम अभियान" के तहत जिला शिक्षा पदाधिकरी को आंगनबाड़ी के 6 वर्ष या अधिक उम्र के बच्चों के नामांकन के लिए एक तारीख तय करने का निर्देश दिया गया


तय की गई तारीख पर वेलकमिंग माहौल में बच्चों का नामांकन कराने एवं नामांकन के समय ही टेक्स्ट बुक उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। साथ ही स्कूल में स्मार्ट क्लास के लिए टीवी के साथ साथ अन्य इक्विपमेंट जो की लाइव क्लासेस के लिए जरूरी है को ससमय व्यवस्था कराने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को  दिया गया।बताते चले की  जिला पदाधिकारी महोदय को क्षेत्र भ्रमण के दौरान रुपौली प्रखंड के पंचायत कोयली सिमरा पूर्व के ग्रामीणों के द्वारा बताया गया था कि उस पंचायत में 2 प्राथमिक विद्यालय है, परंतु शिक्षक एवं क्लासरूम की कमी के कारण बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। इस पर आज की बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी को इस समस्या का भी निदान करने का निर्देश दिया गया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post