रूपौली ।विकास कुमार झा
रूपौली थाना क्षेत्र के डोभा मिलिक पंचायत के ग्वालपाड़ा गांव में एक कलयुगी भाई ने पारिवारिक विवाद में अपने सगे भाई पर ही गोली चला दिया।हालांकि गोली किसी को लगी नही । बाल -बाल बच गए ।सूचना मिलते ही रूपौली पुलिस घटनास्थल पर पहुँच त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास मंडल को हथियार सहित गिरफ्तार कर थाने ले आई
।मामले के बावत रूपौली थानाध्यक्ष महादेव कामत ने बताया कि बी एम पी के सिपाही चंदन सिंह के सूचना पर आरोपी विकास सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है ।मौके पर ही आरोपी विकास सिंह को गिरफ्तार करते हुए घर से एक देसी कट्टा और फायर्ड पिलेट बरामद किया गया है ।पुलिस का कहना है कि विकास सिंह के बारे में लगातार गांव से शिकायत मिल रही थी कि गांव में दहशत फैलाने की नीयत से बात -बात में गोली चला देता था ।विकास सिंह पूर्व में भी जेल जा चुका है ।


Post a Comment