Top News

पूर्णियाँ वासियों के लिए विकल्प के तौर पर उभरा रालोजद: रमेश कुशवाहा

पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़

 पूर्णियां जिला स्थित टाउन हाल में राष्ट्रीय लोक जनता दल पूर्णियां के संगठन विस्तार को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष मदन मोहन चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष जंग बहादुर सिंह मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी चंदन बागची जी मौजूद रहें। कार्यक्रम में जिला कमिटी का विस्तार किया गया जिसमें विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और जिला सचिव, महासचिव, प्रखंड अध्यक्ष सहित जिला पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष जंग बहादुर सिंह ने संगठन को धारदार बनाने पर जोर दिया, वहीं मनोनीत पदाधिकारियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी प्रदान किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष मदन चौधरी ने कहा कि पार्टी के विचारों से आम आवाम को अवगत कराने की जरूरत है,ताकि पार्टी के विचारों से लैस कार्यकर्ताओं की फौज तैयार हो सके


प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी चंदन बागची ने अपने संबोधन में कहा कि गांव गांव संगठन को मजबूत करना होगा और पार्टी तभी मजबूत होगी जब बूथ स्तर तक पार्टी का संगठन खड़ा होगा। उन्होंने कहा कि हम लोगों के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिहार की जनता को एक विकल्प प्रदान किया है,जो समाजवादी धारा की राजनीति की ध्वज को बिहार में आगे बढ़ाने का काम करेगी। उन्होंने आगे कहा कि समता पार्टी का निर्माण जिस संकल्पना को लेकर की गई थी वो बाद में जदयू के तौर पर परिणत होकर सत्ता तक भी आई, लेकिन हालिया घटनाक्रम में जिस तरह से उन्हीं हाथों को बिहार को सौंपने की बात हुई जहां से कड़े संघर्ष के बाद बिहार को निकाला गया था,ऐसे में हाथ पर हाथ धरे रहकर नहीं बैठा जा सकता था। बिहार की आम आवाम और जदयू के बहुसंख्यक कार्यकर्ताओं की मांग पर हमलोगों के नेता आदरणीय उपेन्द्र कुशवाहा ने रालोजद का विकल्प खड़ा किया है।रालोजद वास्तव में उस लड़ाई को आगे बढ़ाएगी जिसे जदयू ने बीच रास्ते में छोड़ दिया है। उन्होंने जिला में आगामी तेरह जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में जुट जाने को कहा

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा ने प्रदेश से आये पदाधिकारियों को यह विश्वास दिलाया कि पूर्णियां रालोजद इकाई मजबूती के साथ अपने नेता के मिशन को सफल बनाने में अपना योगदान देगी। उन्होंने कहा कि पूर्णियां में पार्टी पूरी मजबूती के साथ गांव गांव,गली गली अपने संगठन को पहुंचाने का काम करेगी। उन्होंने  कहा कि बिहार की आम आवाम और समर्पित की माँग पर पूर्णियाँ में  रालोजद एक विकल्प के रूप में खड़ा है। पार्टी प्रखंण्ड से लेकर पंचायत तक अपने संगठन का विस्तार कर रही है पूर्णियाँ के जनता के हक हकूक के लिए पार्टी लड़ते रहेगी।कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव नीरज मेहता, प्रदेश महासचिव रमेश मेहता, प्रदेश महासचिव सुरेश मेहता, आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष ई रौशन राजा, युवा प्रदेश महासचिव कुणाल कुमार, युवा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश मंडल,शशि शेखर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post