बैसा/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णियाँ: बैसा प्रखंड क्षेत्र में बकरीद पर्व को लेकर पुलिस- प्रशासन काफी मुस्तैद है। पर्व के दौरान कोई उपद्रव न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। बुधवार को रौटा थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन एवं अनगढ़ थाना अध्यक्ष सोफिया प्रवीण के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी सहित पुलिस बल के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चौक - चौराहों पर पहुंचकर वहां पैदल मार्च किया तथा बकरीद पर्व शांतिपूर्वक ढंग से मनाने की अपील की
मार्च रौटा एवं अनगढ़ थाना से निकलकर मेन रोड, खलील मार्केट, रौटा बाजार, बैसा पुल, शीशाबाड़ी चौक, अनगढ़ सहित विभिन्न मार्ग होते हुए प्रखंड क्षेत्र के आदि जगहों का फ्लैग मार्च किया । इस दौरान दोनों थाना के थानाध्यक्षों ने कहा कि बकरीद पर्व को लेकर उपद्रवियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार के अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही
साथ ही आमजनों से शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील की। इस फ्लैग मार्च में मुख्य रूप से अंचलाधिकारी राज नारायण राजा, पीएसआई - राजा बाबू, दीपक कुमार गौतम , मुकेश कुमार, सन्नु प्रवीण, स अनि दीपक कुमार सिंह, राज कुमार ठाकुर आदि मौजूद थे।



Post a Comment