Top News

पूर्णियाँ में ठनका गिरने से युवती की मौत

 


अमौर/सनोज

पूर्णियाँ:अमौर थाना क्षेत्र के भौकरी गांव में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान मो जहीर की बेटी 16 वर्षीय नाजरा के रूप में हुई है।  जानकारी के मुताबिक नाजरा मवेशियों को चराने गांव के खेत पर गई थी, तभी यह हादसा हुआ। लड़की की मौत के बाद से घर में कोहराम मचा है।


वहीं पूरे गांव में मातम पसरा है। घटना के संबंध में मृतका के परिजन मो रफी ने बताया कि नाजरा  अमौर थाना क्षेत्र के भौकरी गांव वार्ड 6 स्थित अपने घर से मवेशियों को लेकर खेत पर गई थी। इसी दौरान तेज गर्जन के साथ बारिश आ गई। बारिश से बचने के लिए वह पेड़ के नीचे खड़ी हो गई। जिसके बाद आकाशीय बिजली नाजरा के शरीर पर आ गिरी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के फौरन बाद खेत पर काम कर रहे अन्य लोगों ने इसकी सूचना गांव में दी। जिसके बाद ग्रामीण खेत पर जुटे।

वहीं इस घटना को लेकर पूरे पंचायत में शोक की लहर व्याप्त है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है वहीं घटना को लेकर के पंचायत के समिति सदस्य प्रखंड उपप्रमुख फैजान आलम ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post