भवानीपुर/बमबम यादव
पूर्णियाँ: भवानीपुर प्रखंड अंतर्गत माधव नगर संथाली टोला के प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में भवानीपुर युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष दीपक यादव के अध्यक्षता में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव जी का सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस के रूप में बच्चों एवं गांव के बुजुर्गों के समक्ष 76 वां जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से मनाई।
कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई। एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिवस की बधाई दी। इस मौके पर दीपक यादव ने कहा कि माननीय श्री लालू प्रसाद यादव बिहार के महानायक है और राजद पार्टी एक गरीब गुरबा के पार्टी है उन्होंने कहा कि लालू यादव एक गरीबों के मसीहा है । यह एक ऐसा नेता हैं जो अपने लिए नही करते है दूसरे के लिए हमेशा सोचते है।
दलित , पिछड़ों, अल्पसंख्यको समुदाय को ले कर चलते हैं एवं लालू यादव गरीबों के मसीहा के नाम से जाने जाते है। एवं इस अवसर पर प्रिंस यादव, भवानीपुर प्रखंड राजद के युवा मीडिया प्रभारी अहीर मन्नू यादव, सूरज यादव, छोटू यादव, बमबम यादव, बवुजन यादव, रमेश मराण्डी, बबलू बेसरा, भगवान मराण्डी, श्याम बेसरा, गणेश एवं दर्जनों बच्चे एवं राजद के कार्यकर्ताओं मौजूद थे।



Post a Comment